
स्वच्छ भारत मिशन से हर साल बच रही 70 हजार बच्चों की जान, रिसर्च में हुआ बड़ा दावा
AajTak
साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय तक पहुंच में वृद्धि और साल 2000 से 2020 तक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर पर गौर किया गया. रिजल्ट देखने पर ये पता चला कि औसतन जिला-स्तरीय शौचालय तक पहुंच होने से बच्चों की मौत के मामलों में कमी आई है.
भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण से हर साल लगभग 60,000-70,000 बच्चों की मौत को रोकने में मदद मिली है. दरअसल, अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं सहित एक टीम ने 20 वर्षों में 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और 600 से अधिक जिलों को कवर करने वाले राष्ट्रीय प्रतिनिधि सर्वेक्षणों का आंकलन किया. इसमें ये बात सामने आई है.
पीटीआई के मुताबिक साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय तक पहुंच में वृद्धि और साल 2000 से 2020 तक पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में मृत्यु दर पर गौर किया गया. रिजल्ट देखने पर ये पता चला कि औसतन जिला-स्तरीय शौचालय तक पहुंच होने से बच्चों की मौत के मामलों में कमी आई है.
रिसर्च के लेखकों ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में शौचालय तक पहुंच और बच्चों में मृत्यु दर में विपरीत संबंध रहा है. उन्होंने आगे पाया कि किसी जिले में शौचालय कवरेज में 30 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि से शिशु और बच्चों की मृत्यु दर में पर्याप्त कमी आई है. लेखकों ने लिखा, "पूर्ण संख्या में यह कैलकुलेशन सालाना अनुमानित 60,000-70,000 शिशुओं की मृत्यु के बराबर होगा."
उन्होंने कहा कि व्यापक राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम के बाद शिशु और बाल मृत्यु दर में कमी के नए सबूत ने संभावित रूप से स्वच्छ भारत मिशन की परिवर्तनकारी भूमिका की ओर संकेत किया है. शोधकर्ताओं ने कहा कि निष्कर्ष वैश्विक और दक्षिण एशियाई संदर्भों से प्राप्त साक्ष्यों के अनुरूप हैं, जिसमें सर्वेक्षणों के माध्यम से एकत्र किए गए जनसंख्या-स्तर के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले कई अध्ययनों से पता चलता है कि बेहतर स्वच्छता से बाल मृत्यु दर में संभावित रूप से 5-30 प्रतिशत की कमी आ सकती है. इसके अलावा शौचालयों के निर्माण होने से महिलाओं की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी हुई है.
बता दें कि भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर, 2014 को शुरू किए गए इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य देश की गलियों, सड़कों और बुनियादी ढांचे की सफाई करना है. अभियान का एक उद्देश्य सभी ग्रामीण घरों में शौचालयों तक पहुंच प्रदान करके गांवों में खुले में शौच की समस्या को दूर करना है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के एक बयान के अनुसार, जुलाई 2024 तक, पिछले नौ वर्षों में ग्रामीण और शहरी भारत में लगभग 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








