
BMC Election Result: क्या भांडुप-कांजुरमार्ग से तय होगा मुंबई का 'असली बॉस'? मिल रहे ये संकेत
AajTak
भांडुप और विक्रोली में दमदार वोटिंग से कई संकेत मिल रहे हैं. विश्लेषकों के मुताबिक, बंपर वोटिंग से इशारा मिल रहा है कि मराठी अस्मिता और सहानुभूति लहर के कारण उद्धव गुट का पारंपरिक वोटर आक्रामक होकर बाहर निकला हो.
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में काउंटिंग चल रही है. सभी की नजरें देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के नतीजों पर टिकी हैं. शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन आगे चल रहा है. इस बीच वोटिंग पैटर्न कुछ और ही इशारा कर रहा है.
BMC में कल मतदान 53 से 55 प्रतिशत के आसपास रहा. सबसे दिलचस्प बात है कि वार्ड 109-112 (S वार्ड-भांडुप/कांजुरमार्ग) में वोटिंग 54% से 61% के बीच रही, जो मुंबई के औसत (52.94%) से काफी अधिक है.
पॉश इलाकों यह रहा हाल कुछ दक्षिण मुंबई और पॉश इलाकों जैसे कोलाबा या मालाबार हिल के कुछ हिस्से में मतदान का प्रतिशत 45-48% के आसपास रहा है.
वार्ड 109 से 112 का क्षेत्र (भांडुप, कांजुरमार्ग, विक्रोली) मुख्य रूप से मराठी भाषी मध्यवर्गीय और श्रमिक वर्ग का गढ़ है. यहां बड़ी संख्या में 'मराठी मानुस' रहते हैं, जो पारंपरिक रूप से शिवसैनिक माने जाते रहे हैं.
ये भी पढ़ें- LIVE: कोल्हापुर में आगे निकली कांग्रेस, पुणे-नागपुर-ठाणे में बीजेपी को बढ़त
यहां कन्नमवार नगर, हनुमान नगर और तानाजी वाड़ी जैसे बड़े रिहायशी इलाके हैं, जहां स्लम और पुरानी चॉल की संख्या अधिक है. मुंबई में ऊंची इमारतों के मुकाबले स्लम और चॉल में रहने वाला वोटर अधिक संख्या में बाहर निकलता है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









