
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन... अवैध हथियार बनाने वाला गैंग बेनकाब, 5 गिरफ्तार
AajTak
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. दक्षिण-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियार बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने पांच आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनके पास से भारी मात्रा में देसी पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने की मशीनरी बरामद हुई है.
गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. दक्षिण-पश्चिम जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर रहा है, इनके खिलाफ पहले से हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई में एक्टिव था. ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी अपराधियों को देसी पिस्टल और कारतूस उपलब्ध करा रहे थे. गिरोह के नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा बताया जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही थी.
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल स्टाफ ने विशेष अभियान शुरू किया था. इसी दौरान पुलिस को एक पुख्ता खुफिया सूचना मिली. कापसहेड़ा इलाके के राजोकरी टी-पॉइंट पर जाल बिछाया गया. यहां पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर भरत नाम के आरोपी को रोका और तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.
यह भी पढ़ें: सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी, सांप्रदायिक दंगों की साजिश... पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल पर कसा शिकंजा
पूछताछ में भरत ने बड़ा खुलासा किया. उसने बताया कि मेरठ के एक गांव में अवैध हथियार बनाने की एक पूरी फैक्ट्री चल रही है. इस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेरठ में छापा मारा. वहां अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अशरफ अली, उपेंद्र और सतीश को मौके से पकड़ लिया. इसके बाद हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े एक अन्य आरोपी इम्तेयाज को भी दबोच लिया गया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









