
मराठी मानुष हो या महाराष्ट्र के 'बिग बॉस' का सवाल, BJP ने बता दिया असली धुरंधर वही
AajTak
महाराष्ट्र में BMC सहित हुए नगर निकाय चुनावों के रुझान में बीजेपी सारे ही दलों में सबसे आगे और सबसे तेज रफ्तार भर रही है. और, गठबंधन सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी यथाशक्ति कदम से कदम मिलाकर चल रही है - आलम ये है कि ठाकरे बंधुओं का मराठी मानुष का मुद्दा फुस्स हो गया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव का सभी को इंतजार था. क्योंकि लोकसभा और विधानसभा के बाद बीएमसी चुनाव के साथ ही ये चक्र पूरा हो रहा है. BMC सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव के जो रुझान आ रहे हैं, बीजेपी तेजी से रफ्तार भरती नजर आ रही है.
बीएमसी का पहला नतीजा तो कांग्रेस के पक्ष में गया है, लेकिन हर तरफ बीजेपी गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं. बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटों की जरूरत है, और चुनाव खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल में भी बीजेपी के बहुमत हासिल करने की बात सामने आई थी.
बीएमसी का ये चुनाव 2022 में ही होना था, लेकिन कई वजहों से नहीं हो सका. बीएमसी का आखिरी चुनाव 2017 में हुआ था. 227 सीटों वाले बीएमसी चुनाव में बीजेपी ने 137 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, और गठबंधन साथी शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में 90 सीटें आई थीं. रिपोर्ट के अनुसार, BMC चुनाव में इस बार कुल 52.94 फीसदी वोट पड़े, जबकि 2017 में 55.53 फीसदी वोटिंग हुई थी.
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और गठबंधन साथी एकनाथ शिंदे चूक गए थे, जब कांग्रेस ने बाजी मार ली थी. उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी का प्रदर्शन भी ठीक ठाक रहा, लेकिन विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस के देवाभाऊ अवतार ने बीजेपी विरोधियों का पूरा खेल बिगाड़ दिया - अब बीएमसी और नगर निगम चुनाव में तो बीजेपी ने राजनीतिक विरोधियों के सारे ही समीकरण खराब कर दिए हैं.
चुनावी रुझानों के आंकड़े देखें तो बीएमसी सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर बीजेपी जोरदार पकड़ बनाती नजर आ रही है. महायुति में बीजेपी की सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी कदम से कदम मिलाकर साथ दे रही है. खासकर उन इलाकों में जहां उसका अपना प्रभाव है. महाराष्ट्र के 2869 वार्डों में से 1553 के रुझान अब तक सामने आ चुके हैं. आंकड़े बीजेपी के पक्ष में स्वाभाविक रूप से ज्यादा हैं, शिवसेना की बदौलत महायुति औसत रूप से दो-तिहाई से ज्यादा वार्डों पर काबिज होती लग रही है.
बीजेपी ने मराठी मुद्दे को कैसे हैंडल किया

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









