
नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक कुर्ला वेस्ट सीट से हारे... कांग्रेस के अशरफ आजमी ने दर्ज की जीत
AajTak
मुंबई के कुर्ला वेस्ट वार्ड 165 से आए चुनावी नतीजों में नवाब मलिक के भाई और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के उम्मीदवार कप्तान मलिक प्रभात को हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आजमी ने जीत दर्ज कर बीएमसी चुनाव में पार्टी के लिए अहम सफलता हासिल की है.
मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित वार्ड 165 से नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर पर नवाब मलिक के भाई और एनसीपी (अजीत पवार गुट) के उम्मीदवार कप्तान मलिक प्रभात को हार का सामना करना पड़ा है. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अशरफ आज़मी ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत की है.
दरअसल, वार्ड 165 का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प माना जा रहा था, क्योंकि इस सीट पर नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक मैदान में थे. चुनाव प्रचार के दौरान इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा था. हालांकि, मतगणना के बाद साफ हो गया कि जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार अशरफ आजमी पर भरोसा जताया है.
अशरफ आजमी की जीत को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के नतीजों पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: 'मराठी मेयर' या 'हिंदू मेयर'? बीएमसी चुनाव से पहले तेज हुई नैरेटिव की जंग, कौन संभालेगा मुंबई
कप्तान मलिक प्रभात को वार्ड 165 में जनता का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका. इस नतीजे से एनसीपी (अजीत पवार गुट) को इस इलाके में झटका लगा है.
गौरतलब है कि बीएमसी के कुल 227 वार्डों में चुनाव हुए हैं, जहां करीब 1.24 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई और जैसे-जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं, मुंबई की राजनीति की तस्वीर साफ होती जा रही है कि नगर निगम की सत्ता पर किसका दबदबा रहेगा.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









