
लखनऊ में ठंड-कोहरे का कहर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें... देखें वीडियो
AajTak
कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे का असर भारत के कई हिस्सों में लगातार बना हुआ है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया है. लखनऊ में भी आज सुबह से ही धुंध और कोहरे का दौर जारी रहा. ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
भारत के कई इलाकों में कपकपाती ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है. पिछले दिनों में भी पंजाब के ज्यादातर हिस्सों, हरियाणा के कई इलाकों, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला है. उत्तर प्रदेश में भी आज ठंड का कहर जारी है. मकर संक्रांति के बाद लोगों को ठंड से राहत की उम्मीद थी, लेकिन इसके विपरीत कई इलाकों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
लखनऊ में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी पर भले ही ज्यादा असर नहीं पड़ा हो, लेकिन कोहरे की वजह से धुंध बनी हुई है. सड़कों पर वाहन अपनी हेडलाइट जलाकर सावधानी से चल रहे हैं.
लखनऊ ही नहीं, आसपास के कई जिलों में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है. घना कोहरा और शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है. मजबूरी में घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. उसके बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है.
IMD ने 18 जनवरी 2026 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 19 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. कल सुबह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां फुरसतगंज में 3.4 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 3.5 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









