
BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में दिख रही कड़ी टक्कर, बीजेपी+ और यूबीटी+ में सिर्फ 5 सीटों का अंतर
AajTak
BMC Mumbai Nagar Nigam Chunav Parinam 2026 Live Updates: देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावी नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. मुंबई के भविष्य का फैसला 227 वार्डों के चुनावी अखाड़े में होना है, जहां 1.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हो गई है और दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि बीएमसी में कौन राज करेगा.
बीएमसी का किंग कौन....?आज इसका फैसला होने जाएगा. सुबह 10 बजे से मुंबई सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनाव की गिनती शुरू हो गई है. लेकिन सबकी नज़रें बीएमसी पर टिकी हैं. 277 वॉर्ड की मतगणना के लिये 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. बीएमसी में पिछले कई दशकों से शिवसेना हावी रही है लेकिन पार्टी के विभाजन के बाद ठाकरे बंधुओं के लिये ये चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. इस चुनाव के लिये ठाकरे बंधुओं ने एकता दिखाई है तो वहीं महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर ताल ठोकी है.
अगर एग्जिट पोल की मानें तो यह मुकाबला एकतरफा हो सकता है. एक्सिस माई इंडिया ने सत्ताधारी गठबंधन के लिए जीत का अनुमान लगाया है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना को 227 वार्डों में से 131 से 151 सीट मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल कहता है कि BMC चुनाव में शिवसेना यूबीटी गुट को 58 से 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 12 से 16 सीट मिलने के आसार व्यक्त किये जा रहे हैं. यहां पढ़ें चुनावी नतीजों से जुड़ी हर ताजा अपडेट-
ये भी पढ़ें: Maharashtra Nagar Nigam Election Results 2026 Live: मुंबई कौन चलाएगा, महाराष्ट्र में 29 निगमों का बॉस कौन? देखें पल-पल का देखें अपडेट
ये भी पढ़ें: BMC Election Results 2026 Live: रुझानो में पिछड़ी उद्धव सेना, बीजेपी+ ने बनाई बढ़त, जानिए ताजा अपडेट

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









