
बैंक वालों से झूठ बोलकर ठगों के भेजे 6.9 करोड़, 9 दिन डिजिटल अरेस्ट रही महिला की कहानी
AajTak
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 69 वर्षीय मीनाक्षी आहुजा को साइबर ठगों ने नौ दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ के डर में रखा और 6.9 करोड़ रुपये की ठगी की. ठगों ने उन्हें धमकाया, किसी से संपर्क न करने को कहा और तीन RTGS ट्रांजेक्शन कराए. ठगी तब उजागर हुई जब ठगों ने सम्पर्क तोड़ दिया. FIR दर्ज कर बैंक खातों की जांच शुरू की गई है.
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक 69 वर्षीय व्यवसायी महिला मीनाक्षी आहुजा को साइबर ठगों ने नौ दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ के डर में रखा और 6.9 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी फर्नीचर व्यवसाय चलाती हैं और उनके पति की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है. उनकी एक बेटी गुरुग्राम में और बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है.
'आपके नाम पर एक सिम कार्ड...'
पुलिस ने बताया कि 5 जनवरी से 13 जनवरी तक ठगों ने उन्हें लगातार डिजिटल निगरानी में रखा और खुद को कानून प्रवर्तन या जांच अधिकारी बताकर धमकाया. ठगों ने दावा किया कि उनके नाम पर एक सिम कार्ड खरीदा गया है और उसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हो रहा है. बाद में उन्हें बताया गया कि वे मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी मामलों की जांच में हैं और अगर सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए 6.9 करोड़
भीषण मानसिक दबाव में मीनाक्षी को किसी से संपर्क न करने और ठगों के निर्देशों का पालन करने को मजबूर किया गया. इस दौरान उन्हें कुल 6.9 करोड़ रुपये तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करने को कहा गया. 9 जनवरी को पहली बार 4 करोड़ रुपये और 12 जनवरी को 1.6 करोड़ तथा 1.3 करोड़ रुपये के दो और RTGS ट्रांजेक्शन कराए गए. ठगों ने यहां तक कहा कि वह स्वयं बैंक जाएं और ट्रांजेक्शन पूरा करें.
डर से बैंक वालों से भी कहा झूठ

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









