
इंटरनेट बंद, स्कूल-कॉलेज भी नहीं खुले... ओडिशा के सुंदरगढ़ में हिंसक झड़प के बाद कैसे हैं हालात
AajTak
ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं. इसी के साथ पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है.
ओडिशा के सुंदरगढ़ में हुई हिंसक झड़प के बाद हालात को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है. इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. हिंसा में कम से कम 12 लोग घायल हुए थे, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
एजेंसी के अनुसार, घटना सुंदरगढ़ शहर के रीजेंट मार्केट इलाके में उस समय हुई, जब दो समुदायों के बीच कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया. दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा.
पश्चिमी रेंज के डीआईजी ब्रजेश राय ने बताया कि हिंसा में शामिल होने के संदेह में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और लगातार छापेमारी जारी है. उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद से किसी भी तरह की हिंसा की सूचना नहीं है, स्थिति अब कंट्रोल में है.
हालात को देखते हुए सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त नौ प्लाटून सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है. अब शहर में कुल 19 प्लाटून पुलिस बल तैनात है. इसके साथ ही एहतियात के तौर पर राउरकेला और राजगांगपुर जैसे आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.
यह भी पढ़ें: घर में मांस होने की अफवाह से ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो समुदायों के बीच तनाव, इंटरनेट बंद
जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है. शुक्रवार शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी. सुंदरगढ़ के जिलाधिकारी शुभंकर मोहापात्रा ने बताया कि एहतियातन नगर पालिका क्षेत्र में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रखे गए हैं. इसके अलावा मेडिकल स्टोर, दूध सप्लाई और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









