
घर में मांस होने की अफवाह से ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो समुदायों के बीच तनाव, इंटरनेट बंद
AajTak
ओडिशा के सुंदरगढ़ में एक घर में मांस होने की अफवाह के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूरे शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और धारा 163 लागू कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है.
ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में गुरुवार को संदिग्ध मांस होने की अफवाह के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. रीजेंट मार्केट इलाके से आई उग्र भीड़ ने एक घर में तोड़फोड़ की और पिकअप वैन में आग लगा दी. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के दौरान अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम 6 बजे से पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है.
सुंदरगढ़ जिलापाल शुभंकर मोहपात्रा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएस की धारा 163 लागू की है. फिलहाल इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है.
प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाकर मामले का निपटारा करने और जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है. सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.
कैसे भड़की हिंसा?
सुंदरगढ़ के मुख्य मार्केट और रीजेंट मार्केट इलाके में तनाव तब शुरू हुआ, जब एक घर में संदिग्ध मांस मिलने की बात इलाके में फैल गई. इसके बाद एक समुदाय की उग्र भीड़ ने नारी कल्याण केंद्र के पास स्थित घर को निशाना बनाया. इस दौरान भीड़ ने न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि एक पिकअप वैन को आग के हवाले कर दिया. घटना में एक कार और एक स्कूटी को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है.
डीआईजी ब्रजेश राय के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी और एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआत में दोनों पक्ष बातचीत कर रहे थे, लेकिन अचानक हिंसा भड़क गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई. पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को संभाला. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे सुंदरगढ़ शहर में किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी गई है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









