
अट्रैक्ट करने वाली तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो... पत्नी के साथ बिजनेसमैन चलाने लगा सेक्स रैकेट, 100 से ज्यादा लोग फंसे
AajTak
तेलंगाना के करीमनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि यहां पति-पत्नी सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़े गए हैं. आरोप है कि ये दोनों सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को जाल में फंसाते थे, घर बुलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे. इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था.
तेलंगाना के करीमनगर से सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां पति-पत्नी पर सेक्स रैकेट चलाने और लोगों से लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप लगा है. पुलिस ने मांचेरियल जिले के रहने वाले इस कपल को अरेस्ट कर लिया है, जो फिलहाल करीमनगर में रह रहा था. इस कपल के दो बच्चे भी हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों ने आर्थिक तंगी से उबरने के लिए यह अवैध रास्ता अपनाया.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी का मार्बल का बिजनेस था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसके अलावा, उन्होंने एक प्लॉट भी खरीदा था, जिसकी वे ईएमआई नहीं चुका पाए. लगातार बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते दोनों ने गलत रास्ता चुन लिया.
पुलिस का कहना है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए पुरुषों को अपने जाल में फंसाती थे. वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट करती थी, जिससे कई लोग अट्रैक्ट हो जाते थे. इसके बाद पुरुषों को करीमनगर स्थित अपने घर बुलाती थी.
आरोप है कि घर बुलाने के बाद कपल उन लोगों के साथ आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे. बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए पीड़ितों को ब्लैकमेल किया जाता था. पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से मोटी रकम वसूली जाती थी. कई पीड़ित डर के चलते चुप रहे और पैसे देते रहे.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज: महिला IAS के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, 4 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









