
'पीट लो मुझे, पीट लो... मगर उसे मत ले जाओ', दो सहेलियों ने बागेश्वर धाम में रचाई शादी, मोहिनी को ले जाने आए परिजनों से भिड़ गई अंजलि
AajTak
Anjali and Mohini Marriage in Chhatarpur: छतरपुर में दो सहेलियों अंजली और मोहिनी ने 5 साल के प्यार के बाद बागेश्वर धाम में शादी कर ली. परिजनों के विरोध के बीच थाने में जमकर हंगामा हुआ, जहां युवती ने अपनी सहेली को साथ रखने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाई.
छतरपुर की दो सहेलियों ने 12 जनवरी को बागेश्वर धाम में एक दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने मारने का किया वादा और उसके बाद परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया. इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सामने आया है.
सिविल लाइन थाना इलाके का यह मामला है. जहां दो बालिक युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. इस विवाह की जानकारी मिलते ही परिजनों के विरोध के चलते थाने में हंगामे की स्थिति बन गई.
जानकारी के अनुसार, 23 साल की अंजली रैकवार पिता आनंद रैकवार और 21 की मोहिनी कुशवाह के बीच बीते 5 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था.
अंजली के मुताबिक, वह 12 जनवरी को मोहिनी के साथ बागेश्वर धाम गई थी, जहां उन्होंने आपसी रजामंदी से विवाह किया. विवाह की सूचना मिलने के बाद मोहिनी के परिजन इस रिश्ते से नाराज हो गए और उसे जबरदस्ती घर ले जाने के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे. इसी बात को लेकर थाने में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला. देखें VIDEO:-
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों युवतियों को थाने के अंदर बैठाया और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी.
CSP अरुण सोनी का कहना है कि दोनों युवतियां बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कह रही हैं, ऐसे में मामले के सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और उन्हें समझाइश दी जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









