
मां ने दौड़कर लगाया गले..., बेटे, पति और सास तीनों ने BMC Election में दर्ज की जीत
AajTak
जलगांव नगर निगम चुनाव में कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज कर इतिहास रचा, जिसमें ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ते हुए सफलता हासिल की. परिवार ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया और उनकी पत्नी सरिता ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया.
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की सत्ता का फैसला आज हो जाना है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना जारी है और एक के बाद एक नतीजे सामने आ रहे हैं. इसी बीच जलगांव से एक बड़ी और दिलचस्प खबर आई है. जलगांव नगर निगम चुनाव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है, जिसके बाद परिवार ने ढोल-ताशों के साथ जश्न मनाया.
यहां के कोल्हे परिवार के ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने नगर निगम चुनावों में सफलता हासिल की है. खास बात यह रही कि ललित कोल्हे ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. तीनों उम्मीदवारों ने महायुति के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए विजय प्राप्त की है.
सामने आए वीडियो में ललित कोल्हे की पत्नी, सिंधुताई कोल्हे की बहू और पीयूष ललित कोल्हे की मां खुशी से अपने बेटे को गले लगाकर नाचती दिखाई पड़ी
ललित कोल्हे की पत्नी सरिता कोल्हे ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पति पर झूठे आरोप लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि आज मतदाताओं ने वोट देकर जेल के दरवाजे तोड़ दिए हैं और अपना आशीर्वाद दिया है. सरिता कोल्हे ने भावुक होते हुए बताया कि उनके बेटे, पति और सास तीनों ने चुनाव जीत लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह ललित की गिरफ्तारी के बाद से चप्पल नहीं पहन रही थीं और उन्होंने प्रण लिया था कि पति के घर लौटने के बाद ही चप्पल पहनेंगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









