
BMC Election Results 2026 Live: मुंबई में चलेगा ठाकरे ब्रदर्स का जादू, या बीजेपी तोड़ देगी शिवसेना का तिलिस्म? आज फैसले का दिन
AajTak
विभिन्न एग्जिट पोल्स ने मुंबई बीएमसी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है. अब यह एग्जिट पोल्स कितने सही साबित हो पाते हैं, इसका पता अब से कुछ देर बाद चलेगा जब मतगणना शुरू होगी. मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी काउंटिंग सेंटर्स पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
मुंबई की सत्ता पर काबिज होने की जंग का आज फैसला हो जाएगा. सुबह 10 बजे से मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनावों की मतगणना शुरू होगी, लेकिन सबसे ज्यादा निगाहें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर टिकी हैं. 227 वार्डों के लिए गुरुवार को 52.94% वोटिंग हुई थी.
वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां दिनभर सियासी धड़कनें तेज रहेंगी. सटीक, तेज और विश्वनीय अपडेट्स के साथ हम आपको यहां हर वार्ड का अपडेट्स, हर राउंड की तस्वीर लाइव रुझान दे रहे हैं जो तय करेंगे कि मुंबई का किंग कौन कौन बनेगा.
बीएमसी पर दशकों तक शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी टूटने के बाद यह चुनाव ठाकरे परिवार के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं माना जा रहा. दूसरी ओर महायुति के तहत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी ने मिलकर पूरी ताकत झोंक दी है.
यह भी पढ़ें: मुंबई कौन चलाएगा, महाराष्ट्र में 29 निगमों का बॉस कौन? आज आएंगे चुनावी नतीजे, पल-पल का देखें अपडेट
LIVE UPDATES
मुंबई की सत्ता पर काबिज होने की लड़ाई में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की राह आसान नजर आ रही है. एग्जिट पोल्स में 1996 से लगातार बीएमसी पर अपना मेयर बनवाते आ रहे ठाकरे परिवार और पार्टी का पहली बार अब किला बचता नहीं दिख रहा. क्योंकि शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे का पार्टी को 58 से 68 सीट का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









