
सौ करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल हुए त्रिशनीत
AajTak
साइबर सिक्योरिटी फर्म टीएसी सिक्योरिटीज के त्रिशनीत अरोड़ा 100 करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल हो गए हैं. 27 साल के त्रिशनीत ने बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल कर ली है.
साइबर सिक्योरिटी फर्म टीएसी सिक्योरिटीज के त्रिशनीत अरोड़ा 100 करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल हो गए हैं. त्रिशनीत को ये उपलब्धि हाल ही में कंपनी को मिले निवेश के बाद उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी की वजह से हासिल हुई. 27 साल के त्रिशनीत ने बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल कर ली है. 100 करोड़ बिजनेस क्लब में शामिल होना किसी भी युवा उद्यमी के लिए महत्वपूर्ण होता है. टीएसी सिक्योरिटीज ने तकनीक के नए आयामों को अपनाते हुए इंडस्ट्री के लिए साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं. हाल ही में कंपनी के ऐसे ही एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफॉर्म ईएसओएफ को पुणे के सहकारी बैंक कॉस्मोस बैंक ने लिया है. इसमें साइबर जोखिम और संवेदनशीलता प्रबंधन के साथ उसका विश्लेषण किया जाता है. ईएसओएफ के जरिये बैंकिंग के लेन-देन तंत्र की परख की जाती है, इससे यह तय होता है कि साइबर अटैक से निपटने में सक्षम है. इसके बाद साइबर सुरक्षा का स्तर तय किया जाता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












