
सोशल मीडिया पर शिकार को फंसाकर फ्लैट पर बुलाती थी दिल्ली की 'हनी गर्ल', फिर आ जाती थी नकली पुलिस
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फेसबुक पर लोगों को फंसाकर 'हनी ट्रैप' में फंसाता था. इस गैंग की एक हनीप्रीत नाम की सदस्य सोशल मीडिया पर लोगों के साथ वीडियो चैट करती थी. इसके बाद उन्हें अपने किराए के फ्लैट पर बुलाती थी. जैसे ही उसके जाल में फंसकर कोई फ्लैट पर पहुंचता था, उसके अन्य साथी नकली पुलिस बनकर छापेमारी का नाटक करते थे. इसके बाद ब्लैकमेलिंग की जाती थी.
दिल्ली पुलिस ने 'हनी-ट्रैप' सिंडिकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. ये गैंग खूबसूरत लड़की के साथ मिलकर फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए अमीर लोगों को लुभावनी बातों में फंसाता था. इसके बाद लड़कियां अपने शिकार को किराए के फ्लैट पर बुलाती थीं, जहां इस गैंग के सदस्य नकली पुलिसकर्मी बनकर छापा मारते थे. इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू किया जाता था. पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं हनीप्रीत नाम की आरोपी फरार है.
आउटर जिला दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने तीन आरोपियों पवन उर्फ घनश्याम, मनजीत और दीपक को गिरफ्तार किया है. दरअसल, दिल्ली के व्यापारी ने पश्चिम विहार थाने में केस दर्ज कराया था. इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे दिल्ली में एक गिरोह ने हनीट्रैप किया और ब्लैकमेलिंग कर 1.5 लाख रुपए ले लिए. शिकायत के बाद पुलिस इस गैंग की तलाश कर रही थी.
डीसीपी आउटर डिस्ट्रिक्ट की निगरानी में इस गैंग को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मुखबिरों को तैनात किया. ब्लैकमेलिंग वाले फ्लैट के पते पर पुलिस ने तलाशी ली और छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी फरार थे. फ्लैट के मालिक से पूछताछ की गई, जिससे एक संदिग्ध आरोपी पवन की पहचान हो गई. इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित ज्वाला-हेड़ी मार्केट के फायर स्टेशन के पास से तीन आरोपियों को ट्रैप कर धर दबोचा.
यह भी पढ़ें: बाथरूम तो कभी कमरे से...'हनी' ने सेना के जवान पर फेंका जाल, PHOTOS हो गए लीक
पूछताछ में आरोपि्यों ने बताया कि वे सभी हरियाणा के रहने वाले हैं. पवन सिंडिकेट का किंग-पिन है, जो बहादुरगढ़ में हनी-ट्रैप मामलों के मास्टर नीरज से मिला था. नीरज को थाना पश्चिम विहार पूर्व में हनी-ट्रैप के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. पवन ने उससे हनी-ट्रैप के तरीके सीखे. इसके बाद वह फेसबुक पर हनीप्रीत नाम की लड़की के संपर्क में आ गया. इसके बाद सब ने मिलकर एक सिंडिकेट बनाया. इसके बाद पश्चिम विहार दिल्ली में एक फ्लैट किराए पर ले लिया. इसके बाद हनीप्रीत ने सोशल मीडिया पर आईडी बनाई. वह अमीर लोगों के साथ चैट करती थी. उसने यह आईडी रितु बंसल नाम से बनाई थी. हनीप्रीत ने शिकायतकर्ता से वीडियो चैट पर बात की और अपने फ्लैट पर मिलने के लिए राजी किया.
यह भी पढ़ें: बंद कमरे में लाइट कैमरा और ब्लैकमेलिंग का खेल, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी एक्सटॉर्शन गैंग की सरगना

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










