
सूर्यकुमार यादव का शतक: आखिरी 19 बॉल में ठोक दिए 61 रन, मचाई ऐसी तबाही कि उड़ गए होश
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर बताया है कि वह टी-20 फॉर्मेट में इस वक्त नंबर-1 बल्लेबाज क्यों हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए दूसरे टी-20 मैच में सूर्या ने शानदार शतक जड़ा और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन बरसना जारी है. साल 2022 में टीम इंडिया के लिए उनसे ज्यादा रन किसी ने नहीं बनाए हैं और इसका एक और नज़ारा रविवार को देखने को मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने सेंचुरी जड़ी, यह उनके करियर का दूसरा शतक रहा.
भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी की और 191 का स्कोर बनाया. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 बॉल में 111 रन बना दिए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 217 का रहा था.
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 से जुड़े लाइव अपडेट के लिए क्लिक करें
Sensational SKY! 🎆 His 2⃣nd T20I 💯 👏 👏 This is a stunning knock 👌 👌 Follow the match ▶️ https://t.co/mIKkpD4WmZ #TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/XunZedIB9e
पारी के आखिर में रोकना हुआ मुश्किल
आखिरी के पांच ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह से तबाही मचा दी और हर ओर शॉट खेले. इसका अंदाजा आंकड़ों से ही लगाया जा सकता है क्योंकि सूर्या ने अपनी फिफ्टी 32 बॉल में पूरी की थी, जबकि 49 बॉल में उनका शतक हो गया था. साथ ही पारी खत्म होने पर वह 51 बॉल में 111 रन बना चुके थे. अपनी पारी की आखिरी 19 बॉल में उन्होंने कुल 61 रन बनाए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












