
सुबह इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, बॉडी से लेकर मांइड रहेगा एकदम फ्रेश
AajTak
हमारा दिन कैसा गुजरेगा ये बहुत हद तक हमारे सुबह पर निर्भर करता है. अगर हमारी सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके दिन की शरुआत अच्छी हो, तो इसके लिए आपको कुछ आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए. जिसे अपनाकर आप मेंटली, फिजिकली और स्पिरिचुअली खुश रह सकते हैं.
हमारा दिन कैसा गुजरेगा ये बहुत हद तक हमारी सुबह पर निर्भर करता है. अगर हमारी सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा जाता है. आपने खुद देखा होगा जिस दिन सुबह किसी कारण मूड ऑफ होता है, तो पूरा दिन भी वैसा ही जाता है. वहीं, अगर दिन की शुरुआत खुशी के साथ होती है, तो आप पूरा दिन अच्छा महसूस करने लगते हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आपके दिन की शरुआत अच्छी हो, तो इसके लिए आपको कुछ आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए. जिसे अपनाकर आप मेंटली, फिजिकली और स्पिरिचुअली खुश रह सकते हैं. तो आइए जानते हैं सुबह के इन 5 आदतों के बारे में.
1. खुद को हाइड्रेट रखें रात को 7-8 घंटे की नींद के बाद हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए सुबह उठकर खुद को हाइ़ड्रेट करने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. इससे बॉडी डिटॉक्स होती है. साथ ही पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
2. एक्सरसाइज करें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. यदि हम सुबह एक्सरसाइज, वॉक या योग करते हैं, तो इससे पूरा दिन हम एनर्जेटिक रहते हैं.
3. मेडिटेशन करें सुबह उठकर मेडिटेशन यानी ध्यान करें. सुबह के समय वातावरण काफी शांत रहता है, जिससे हम आसानी से ध्यान कर पाते हैं. मेडिटेशन करने से मन शांत होता है और हम ज्यादा फोकस होकर काम कर पाते हैं.
4. ईश्वर को धन्यवाद दें सुबह उठकर उन चीजों के लिए भगवान को धन्यवाद करें, जो आपके पास है. ऐसा करने से हम अच्छा महसूस करते हैं. जीवन को देखने का हमारा नजरिया बदलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










