
सीतामढ़ी से अगवा व्यवसायी नवादा से सकुशल बरामद, फिरौती के लिए हुआ था अपहरण
AajTak
सीतामढ़ी से अगवा व्यवसायी को बिहार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. दरअसल, पटना की तरफ जाते समय किडनैपर्स ने व्यवसायी को अगवा कर लिया था. फिर फिरौती के लिए पीड़ित के परिजनों को फोन किया. पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस की जांच टीम ने किडनैपर्स की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और नवादा से व्यवसायी को बरामद किया.
बिहार के सीतामढ़ी से अगवा व्यवसायी को पुलिस ने सकुशल नवादा में बरामद कर लिया है. साथ ही दो किडनैपर्स को भी गिरफ्तार किया है. सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि बदमाशों ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी अमरजीत कुमार को अगवा कर लिया था. जिसके बाद परिजनों के पास फिरौती की रकम के लिए फोन आया था.
एसपी ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था. परिजनों की शिकायत के मुताबिक, व्यवसायी जब किसी काम के लिए पटना जा रहा था, तब उसे अगवा कर लिया गया. फिर व्यवसायी की पत्नी जय कुमारी के मोबाइल पर कॉल करके बदमाशों ने फिरौती की रकम की मांग की. इसके बाद किडनैपर्स पैसे के लिए उन्हें लगातार फोन करने लगे.
बदमाशों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू की. पुलिस की जांच टीम ने बदमाशों की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया, जो नवादा जिले की निकाली. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम नवादा जिले के अकबरपुर थाना पहुंची और छापेमारी करके व्यवसायी अमरजीत कुमार को सकुशल बरामद कर लिया.
इस दौरान दो किडनैपर्स भी गिरफ्तार किए गए. जिनकी पहचान अनिल कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा. इधर, व्यवसायी के सकुशल बरामदगी पर परिवार में खुशी का माहौल है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






