
सिंगापुर: कोरोना वैक्सीन से हुई बीमारी, लड़के को सरकार देगी डेढ़ करोड़
AajTak
सिंगापुर (Singapore) में एक 16 साल के युवा को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लेने के बाद हार्ट अटैक (Heart attack) आ गया था. इस टीनेज लड़के को फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) लगवाने के 6 दिनों बाद दिल का दौरा पड़ा था. फिलहाल उसके हालात ठीक हैं लेकिन शायद उसे भी उम्मीद नहीं होगी कि इस हार्ट अटैक के बाद वो करोड़पति बन जाएगा.
सिंगापुर (Singapore) में एक 16 साल के युवा को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लेने के बाद हार्ट अटैक (Heart attack) आ गया था. इस टीनेज लड़के को फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) लगवाने के 6 दिनों बाद दिल का दौरा पड़ा था. फिलहाल उसके हालात ठीक हैं लेकिन शायद उसे भी उम्मीद नहीं होगी कि इस हार्ट अटैक के बाद वो करोड़पति बन जाएगा. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार इस लड़के को 2 लाख 25 हजार डॉलर्स यानि लगभग डेढ़ करोड़ की आर्थिक सुविधा मुहैया कराएगी. ये सुविधा सिंगापुर वैक्सीन इंजरी फाइनेंशियल असिस्टेंस प्रोग्राम (VIFAP) के तहत दी जा रही है.(प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) मेडिकल जांच में ये भी पाया गया है कि इस युवक को myocarditis की समस्या भी हो गई थी जिसके चलते उसे ये हार्ट अटैक आया था. मिनिस्ट्री की रिपोर्ट में लिखा था कि मायोकार्डिटिस की कंडीशन कोविड वैक्सीन के चलते पनपने की संभावना होती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











