
सस्ते नहीं रहे Airtel के प्रीपेड प्लान्स, SIM चालू रखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये
AajTak
Vodafone Idea और Reliance Jio ने फिलहाल दाम बढ़ाने की घोषणा नहीं की है. Airtel के बेस प्लान की कीमत अब 99 रुपये हो गई है. पहले इस प्लान की कीमत 79 रुपये थी. इस बेस प्लान में टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी दिया जाएगा.
Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत बढ़ा दी है. पहले से कई रिपोर्ट आ रही थी कि टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड प्लान्स के दाम बढ़ा सकती है. इसकी शुरूआत Bharti Airtel ने कर दी है. नई कीमत बढ़ने के बाद कंपनी को 200 रुपये एवरेज रेवन्यू पर यूजर (ARPU) तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
Vodafone Idea और Reliance Jio ने फिलहाल दाम बढ़ाने की घोषणा नहीं की है. Airtel के बेस प्लान की कीमत अब 99 रुपये हो गई है. पहले इस प्लान की कीमत 79 रुपये थी. इस बेस प्लान में टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी दिया जाएगा.
इसके बाद का प्लान 179 रुपये का है. पहले इस प्लान की कीमत 149 रुपये थी. कंपनी के पॉपुलर 598 रुपये की कीमत 719 रुपये हो गई है. डेटा वाउचर को भी कंपनी ने रिवाइज किया है. यानी डेटा वाउचर के लिए भी अब कस्टमर को ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











