
सरिस्का का संकट: लोग ईको जोन के खिलाफ, मवेशियों के शिकार पर निर्भर हैं बाघ-चीते
AajTak
सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाकों में प्रस्तावित ईको सेंसटिव जोन (ईएसजेड) का विरोध शुरू हो गया है.
सरिस्का टाइगर रिजर्व के आसपास के इलाकों में प्रस्तावित ईको सेंसटिव जोन (ईएसजेड) का विरोध शुरू हो गया है. भारत सरकार के वन और पर्यावरण मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन इस महीने की शुरुआत में जारी किया है जिसमें ईएसजेड के भीतर या एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह के नए निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है. एक बार बाउंड्री तय हो जाने के बाद गांववाले अपनी जमीन बेच नहीं पाएंगे. थानागाजी के स्थानीय विधायक कांति प्रसाद मीणा ने 23 मार्च को इसका विरोध किया और कहा कि राज्य के वन विभाग ने केंद्र सरकार को ड्राफ्ट नोटिफिकेशन भेजने से पहले जन प्रतिनिधियों से कोई विचार-विमर्श नहीं किया. ईएसजेड की बाउंड्री खींचने से यहां के 116 गांवों में रहने वाले करीब 4 लाख लोगों पर असर पड़ेगा. इसके साथ ही कुछ निवेशकों ने यहां होटल और रिसॉर्ट बनाने के लिए इलाके में जमीन खरीद ली है वह भी ईएसजेड के दायरे में आ सकती है. इनमें से एक का कहना है कि उसने सरकार की सरिस्का की सीमा पर जमीन खरीदने की अनुमति के बाद यहां जमीन खरीदी और कुछ लोगों ने पिछले साल सरकार के अपना आदेश वापस लेने के पहले जमीन खरीदने की मंजूरी हासिल की थी. लेकिन वन विभाग कहता है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नोटिफिकेशन जरूरी हो गया था. ऐसा न करने पर ईएसजेड को 10 किलोमीटर के दायरे में घोषित कर दिया जाता. प्रस्तावित बाउंड्री के आलोचक कहते हैं कि इसमें खनन वाले कुछ इलाकों को छोड़ दिया गया है और गैर रुतबेदार लोगों की जमीनें शामिल कर ली गई हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











