
समुद्र में जाने से पहले क्रूज पर होता है ये टोटका... 'गॉडमदर' ऐसे देती हैं आशीर्वाद
AajTak
समुद्री जहाज की गॉडमदर एक प्रतिष्ठित और सम्मानित महिला होती हैं. इन्हें जहाज के लॉन्च के समय उसका नामकरण करने और यात्रा की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद और सौभाग्य प्रदान करने को लेकर नियुक्त किया जाता है.
दूर देशों की यात्रा पर जाने से पहले समुद्री जहाजों की सुरक्षा के लिए कई तरह के टोटके किए जाते हैं. ताकि, महीनों पानी में रहने वाले ये जहाज हर तरह की आपदा से सुरक्षित रहे. पश्चिमी देशों में ऐसे टोटके सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा हैं. इनमें से एक है जहाजों की 'गॉडमदर' नियुक्त करना.
ऐसे में सवाल उठता है कि जहाजों की 'गॉडमदर' कौन होती हैं और इनका काम क्या होता है? जहाजों के लिए 'गॉडमदर' बहुत जरूरी है. क्योंकि, गॉडमदर नियुक्त करने की परंपरा सदियों पुरानी है. इसलिए गॉडमदर के साथ इनकी भूमिका को समझना बहुत जरूरी है.
कौन होती हैं जहाजों की 'गॉडमदर' आमतौर पर, किसी जहाज की गॉडमदर एक प्रतिष्ठित या सम्मानित महिला होती हैं. इन्हें जहाज के लॉन्च होने के समय उसका नामकरण करना पड़ता है. इसके साथ ही वह उनकी यात्रा में सुरक्षा और सौभाग्य का आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित की जाती हैं.
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज जहाज की गॉडमदर एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा है. यह एक सम्मानजनक उपाधि है, गॉडमदर जहाज के लिए सौभाग्य और सुरक्षा लाने वाली मानी जाती है.
इंग्लैंड की नौसेना की परंपरा के अनुसार, यह भूमिका एक नागरिक महिला द्वारा निभाई जाती थी, लेकिन अब मशहूर हस्तियां या शाही परिवार की सदस्य जहाजों की गॉडमदर के रूप में नियुक्त की जाती हैं.
ये हस्तियां रह चुकी हैं जहाजों की 'गॉडमदर' अलग-अलग जहाजों की गॉडमदर की भूमिका निभाने वाली कुछ सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में ओपरा विनफ्रे , क्वीन एलिजाबेथ और कैटी पेरी शामिल हैं.द मिरर के अनुसार , कुछ प्रसिद्ध जहाजों की गॉडमदर की भूमिका में जेनिफर लोपेज और मारिया शामिल रही हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










