
समंदर में मिला 1300 साल पहले डूबा जहाज, घड़ों से निकले जैतून-खजूर-अंजीर
AajTak
एक समुद्री तट के पास रेत से ढका एक बड़ा जहाज मिला है. इस जहाज के मलबों में 200 घड़े भी मिले हैं. इनमें मौजूद सामान 1300 साल पुराना बताया जा रहा है. इन घड़ों में मेडिटेरियन इलाकों के खाने के सामान जैसे- मछली की चटनी, अलग-अलग तरह के जैतून, खजूर और अंजीर रखे हुए थे.
समुद्र से एक जहाज का अवशेष मिला है. खास बात यह है कि जहाज के मलबे से पूरी तरह से संरक्षित कई प्राचीन घड़े भी मिले हैं. इन घड़ों में से करीब 1300 साल पुराना सामान मिला है.
यह जहाज इजरायल के तट के पास से मिला है. खोजकर्ताओं ने कहा है कि अलग-अलग मेडिटेरियन इलाकों के सामानों से जहाज भरा हुआ था. यह जहाज इस बात के सबूत हैं कि 7वीं सदी में इस्लामिक साम्राज्य की स्थापना के बाद भी पश्चिमी देशों से लोग व्यापार के लिए इस जगह पर आते रहते थे.
जहाज के डूबने के स्पष्ट कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है. व्यापारियों से भरा यह जहाज मौजूदा इजरायली कोस्टल कम्युनिटी मागन माइकल से मिला है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जहाज उस समय का है जब पूर्वी मेडिटेरियन इलाकों से क्रिश्चियन बीजान्टिन साम्राज्य सिमटता जा रहा था और इन इलाकों में इस्लामिक शासकों की पकड़ मजबूत हो रही थी.
समुद्री पुरातत्वविद डेबोरा सिविकेल ने बताया- यह जहाज 7वीं या 8वीं शताब्दी की होगी. इस बात के सबूत हैं कि धार्मिक बंटवारे के बावजूद तब इस मेडिटेरियन इलाके में व्यापार जारी था.
डेबोरा ने कहा- इतिहास की किताबों में आमतौर पर बताया जाता है कि इस्लामिक शासन के विस्तार के बाद इन इलाकों में व्यापार ठप पड़ गया था. मेडिटेरियन में तब अंतरराष्ट्रीय व्यापार नहीं होते थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











