
सब याद है! आज ही के दिन एक साल पहले बिखर गया था शेयर बाजार
AajTak
शेयर बाजार आज बुलंदी पर है. निवेशकों का बाजार पर भरोसा कायम है. उम्मीद जताई जा रही है कि बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहने वाला है. लेकिन आज से ठीक एक साल पहले का वो मंजर सबको याद है.
शेयर बाजार आज बुलंदी पर है. निवेशकों का बाजार पर भरोसा कायम है. उम्मीद जताई जा रही है कि बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहने वाला है. लेकिन आज से ठीक एक साल पहले का वो मंजर सबको याद है. शेयर बाजार से जुड़े लोग 23 मार्च 2020 का वो दिन कभी नहीं भूल पाएंगे. (Photo: File) दरअसल, पिछले एक साल में शेयर बाजार की चाल एकतरफा रही है. लेकिन कोरोना की आहट से 23 मार्च 2020 को आर्थिक मोर्चे पर सबसे तेज झटका लगा था. कोरोना के खौफ से 23 मार्च को शेयर बाजार बिखर गया था. ऐसा बिखरा कि निवेशकों में हाहाकार मच गया था. शेयर बाजार ने निवेशकों को एक तरह से उस दिन कंगाल कर दिया. (Photo: File) भारतीय शेयर बाजार में 23 मार्च को भूचाल आ गया था. 23 मार्च की सुबह 10 बजे लोअर सर्किट लगने से पहले ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 10,29,847 करोड़ रुपये घटकर 1,05,79,296 करोड़ रुपये रह गया था. यानी कारोबार के शुरुआती एक घंटे में ही निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब चुके थे. (Photo: File)
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










