सड़क पर भीख मांगता दिखा फेमस यूट्यूबर, फैन्स को लगा झटका!
AajTak
इस शख्स ने भिखारियों की परेशानियों को समझने के लिए खुद यही गेटअप लिया. वो 24 घंटे तक नंगे पैर सड़कों पर घूमा और मंदिर के बाहर बैठा. इस दौरान कुछ लोगों ने उसे खाना देने से भी इनकार कर दिया. उसने सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड भी किया. हालांकि, ज्यादा लोगों ने उसे पैसे नहीं दिए.
भिखारी कैसी जिंदगी जीते हैं और किन मुश्किलों का सामना करते हैं. ये जानने के लिए फेमस यूट्यूब क्रिएटर रोहित साधवानी 24 घंटे तक भिखारी बनकर रहे. रोहित साधवानी मंदिर के बाहर जाकर बैठ गए और बाकायदा भीख मांगी. उन्होंने इस दौरान अपने साथ केवल पानी की एक बोतल रखी. सबसे पहले वह मंदिर के बाहर जाकर बैठ गए. उन्हें भीख में तब 5 रुपये ही मिले थे. फिर उन्होंने कुछ लोगों से खाना मांगा तो कई ने देने से मना कर दिया. हालांकि एक सब्जी वाले से गाजर और फल वाले से केला मिल गया. इसी तरह कई घंटे गुजर गए.
रोहित ने इस दौरान कई चीजें अनुभव कीं. उन्हें पता चला कि कुछ लोग वाकई में भिखारी हैं और इसलिए भीख मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें जरूरत है. जबकि कुछ भिखारियों को देखकर लगा कि वो किसी गैंग का हिस्सा हैं. इसके साथ ही उन्हें ये भी पता चला कि भिखारी होना कितना मुश्किल काम है. उन्हें ऐसे लोग मिले जो मानसिक रूप से बीमार हैं. एक शख्स अकेले में बड़बड़ा रहा था. इस दौरान रोहित को खुद भी सिर में दर्द होने लगा. उन्होंने कहा कि इस काम में कई घंटे तक खाली बैठने के चलते इंसान सोच में पड़ जाता है. उसके पास करने के लिए कुछ नहीं होता है.
लोगों ने खाने को खूब दिया
रोहित ने आगे कहा कि उन्हें भिखारी के गेटअप में आकर ये भी पता चला कि इस फील्ड में खाना भरपूर मिलता है. 10 में से 7 लोग दे ही देते हैं. उन्हें भी कई लोगों ने खाना दिया है, लेकिन पैसे बहुत कम मिलते हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










