
सचिन तेंदुलकर से लेकर रश्मिका मंदाना तक, Deepfake के हो चुके हैं शिकार, कैसे पहचानें असली और नकली का खेल
AajTak
सचिन तेंदुलकर अब Deepfake टेक्नोलॉजी का शिकार हो गए हैं. उन्होंने अपनी इस वीडियो को निराशाजनक बताया. डीपफेक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी एक डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं. यह मामला काफी चर्चा में भी रहा है. दोनों के वीडियो भी वायरल हुए. आइए जानते हैं कि फेक वीडियो को कैसे पहचानें?
सचिन तेंदुलकर अब डीफफेक टेक्नोलॉजी का शिकार हो गए हैं. दरअसल, सचिन तेंदुलकर के सामने एक वीडियो आया. इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया और इसे निराशाजनक बताया. उन्होंने बताया कि यह वीडियो फेक है और लोगों को धोखा देने के लिए तैयार किया है. टेक्नोलॉजी का इस तरह से उपयोग निराशाजनक है. यह वीडियो एक गेम को प्रमोट कर रही थी.
डीपफेक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी एक डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकी हैं. यह मामला काफी चर्चा में भी रहा है और पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों की गिरफ्तारी भी की थी. अब सवाल आता है कि Deepfake वीडियो क्या हैं और इसको कैसे पहचानें?
फेशियल एक्सप्रेशन पर दें ध्यान: Deepfake के अधिकतर वीडियो को फ्रेम वाइज ध्यान से देखने पर आपको कुछ फायदा मिल सकता है. डीपफेक वीडियो में अगर कोई व्यक्ति दिख रहा है, तो उसके गाल और फोरहेड को ध्यान से देखें.
ये भी पढ़ेंः रश्मिका मंदाना Deepfake Video: आप भी हो सकते हैं शिकार, ऐसे करें अपना बचाव और Deepfake की पहचान
Deepfake वीडियो को पहचानने के लिए जरूरी है कि आंखों पर ध्यान दें. डीपफेक के वीडियो में या तो आंखों की पलके झपकती नहीं है या फिर तेजी से झपकती हुई नजर आती हैं. यह नॉर्मल इंसान की तरह नहीं झपकती हैं.
कई Deepfake वीडियो को पकड़ने के लिए लिप सिंक का यूज़ कर सकते हैं. इसके लिए वीडियो को स्लो स्पीड में करके प्ले करें. इस दौरान होंट को बारीकी से देखेंगे तो पता चलेगा कि वह ऑडियो से मेल नहीं खा रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











