
शुरू करें कारोबार... सरकार दे रही 10 लाख तक का लोन, 41 करोड़ लोगों को मिला लाभ
AajTak
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के आठ साल पूरे हो गए हैं. इस स्कीम के तहत करोड़ों युवा उद्यमियों को लाभ मिला है. पीएम मुद्रा योजना के तहत तीन कैटेगरी में लोन मिलता है. बड़ी संख्या में महिलाओं को भी इस योजना का फायदा मिला है.
देश के युवाओं को सरकार स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित कर रहे हैं. उनकी मदद के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) चला रही है. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में नॉन-कॉरपोरेट स्मॉल उद्यमों को शुरू करने या उनके विस्तार के लिए सरकार लोन उपलब्ध कराती है. मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. इस स्कीम को आठ साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान इस स्कीम के तहत 40.82 करोड़ लाभार्थियों को 23.2 लाख करोड़ रुपये के लोन बांटे गए हैं. सरकार ने अप्रैल 2015 में इस स्कीम की शुरुआत की थी.
21 फीसदी पहली पीढ़ी के उद्यमी
सरकार के आंकड़े के अनुसार, इस स्कीम के लाभार्थियों में 51 फीसदी आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग हैं. वहीं, 68 फीसदी लोन के अकाउंट महिलाओं के नाम से खुले हैं. रोजगार पैदा करने के मकसद से शुरू की गई इस स्कीम से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 1.12 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है. कुल लाभार्थियों में से आठ करोड़ यानी 21 फीसदी पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं.
लोन की तीन कैटेगरी
पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. ये तीन कैटेगरी हैं शिशु लोन, किशोर लोन और तरुण लोन. शिशु लोन के तहत 50 हजार रुपये तक का लोन मिलता है. किशोर लोन के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. वहीं, तरुण लोन के तहत पांच लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है.
कैसे मिलेगा लोन?

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










