
शुभमन गिल को गुजरात IPL टीम की कप्तानी, क्या टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का है इससे कोई कनेक्शन? 5 बड़ी वजहें
AajTak
शुभमन गिल आने वाले समय के स्टार बल्लेबाज हैं. टीम इंडिया हो या आईपीएल, शुभमन गिल हर मायने में फ्यूचर हैं. देखा जाए तो टीम इंडिया की वर्ल्ड कप प्लेइंग 11 में जितने भी खिलाड़ी रहे, उनमें वो सबसे कम उम्र के हैं. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट उनको भविष्य का कप्तान मान चुके हैं. शुभमन गिल को गुजरात टाइटन्स की कप्तानी मिलना और टीम इंडिया की कप्तानी से क्या कोई कनेक्शन है.
Why Shubman Gill become Gujarat titans captain IPL 2024: गुजरात टाइटन्स के 2023 आईपीएल सीजन में कप्तान रहे हार्दिक पंड्या ने जैसे ही मुंबई इंडियंस में जाने का फैसला किया, उसके बाद सवाल उठा कि 2023 की इस उपविजेता टीम का आईपीएल 2024 में कप्तान कौन होगा? इसके बाद गुजरात टाइटन्स (GT) ने भी 27 नवंबर को अपने नए कप्तान का ऐलान किया. गुजरात ने टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल को गुजरात की कमान सौंपी.
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस (GT IPL 2024 ) का नया कप्तान (GT New captain) नियुक्त किया गया. हार्दिक पंड्या और राशिद खान के बाद गिल आईपीएल में टाइटन्स का नेतृत्व करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे.
पंड्या आईपीएल 2022 और 2023 में टाइटन्स के पूर्णकालिक कप्तान थे. उनके नेतृत्व में, गुजरात ने अपने पहले सीजन का खिताब जीता और आईपीएल के अगले संस्करण में उपविजेता रहे. गुजरात के साथ बतौर कप्तान खूब सफल होने बावजूद, पंड्या मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हो गए.
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर शुभमन गिल को गुजरात टाइटन्स की कप्तान क्यों दी गई, आखिर इसकी वजह क्या है. दरअसल, हमने जब गिल के पुराने रिकॉर्ड को देखा तो सामने आया कि इसके पीछे कम से कम 5 वजहें हैं. वहीं इसका कहीं ना कहीं टीम इंडिया से भी कनेक्शन है. आइए आपको बताते हैं.
𝐂𝐀𝐏𝐓𝐀𝐈𝐍 𝐆𝐈𝐋𝐋 🫡#AavaDe pic.twitter.com/tCizo2Wt2b
वजह नंबर 1: शुभमन गिल की उम्र का कम होना शुभमन गिल की उम्र इस समय महज 24 साल है, ऐसे में उनको कप्तान बनाए जाने से वह टीम के साथ जुड़कर अपने अनुसार खिलाड़ियों का पूल और कॉम्बिनेशन तैयार कर सकते हैं. कम उम्र के कप्तान के साथ कई खिलाड़ी सहज रहते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








