
शिवसेना नेता बोले- शरद पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते, सरकार महज एक समझौता
AajTak
महाराष्ट्र में चल रही महाविकास अघाड़ी की सरकार में एक बार फिर हलचल दिखाई पड़ रही है. शिवसेना नेता अनंत गीते ने बयान दिया है कि शरद पवार उनके गुरु कभी नहीं हो सकते हैं.
महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार को लेकर लगातार बयानबाजी का दौर चलता रहता है. ताजा बयान शिवसेना के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते का आया है. अनंत गीते का कहना है कि कोई कुछ भी कहे, लेकिन शरद पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते हैं, हमारे गुरु हमेशा ही बालासाहेब ठाकरे ही रहेंगे. महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एक साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं, लेकिन इस बीच लगातार कई तरह के बयान और बातें सामने आती रहती हैं जो विभिन्न संकेत देती रही हैं. महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनावों में शिवसेना अकेले ही चुनाव लड़ेगी. हमारा फोकस ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला पंचायत में शिवसेना को मजबूत करने पर है. पीटीआई के अनुसार, अनंत गीते ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सिर्फ एक समझौता है. जबतक ये सरकार चल रही है, वह चलेगी लेकिन अगर ये सभी अलग होते हैं, तो हमारा घर शिवसेना ही है और हम अपनी पार्टी के साथ ही रहेंगे. अनंत गीते ने कहा कि शरद पवार ने कांग्रेस को धोखा देकर अपनी पार्टी बनाई थी, अगर कांग्रेस-एनसीपी एक नहीं हो सकते हैं तो शिवसेना भी पूरी तरह कांग्रेस की राह पर नहीं चल सकती है. नतीजों के बाद साथ आए थे तीनों दल गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जब किसी को बहुमत नहीं मिला था, तब शिवसेना ने बीजेपी से अपना साथ छोड़ दिया था. तब कांग्रेस-शिवसेना और एनसीपी साथ आए थे, उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाए गए थे. पिछले कुछ वक्त में कई बार ऐसी परिस्थितियां बनी हैं, जब ऐसा दिखाई पड़ा है कि MVA गठबंधन में दरार है. लेकिन बार-बार इस तरह की अफवाहों को गलत बता दिया जाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










