
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED की रेड, पोर्न रैकेट से जुड़ा है मामला
AajTak
ईडी ने मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री तैयार करने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित कई अन्य लोगों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की है.
पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है. ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब आवासीय परिसरों और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है.
कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर 'अश्लील' फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस के अधिकारियों का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे. दो महीने जेल में बिताने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं.
कैसे खुला राज के बिजनेस का राज पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे बल्कि उन्होंने देश के कानून को गच्चा देने के लिए भी पूरा इंतज़ाम कर रखा था. सबसे पहले ये जान लीजिए कि आख़िर ये राज़ खुला कैसे? मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इसी साल 4 फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था. जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी.
यह भी पढ़ें: 'शादी करो या रिश्ता खत्म', जब शिल्पा शेट्टी से बोले राज कुंद्रा, छोड़नी पड़ी फिल्म
शिकायत में बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इसके साथ ही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी.तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी एडल्ट स्टार से शिल्पा शेट्टी के पति का कनेक्शन? भड़के राज कुंद्रा, बोले- लीगल एक्शन लूंगा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












