
शाहिद आफरीदी ने की भारत पर अनर्गल टिप्पणी... तो फूटा ओवैसी का गुस्सा, बोले- जोकर का नाम मत लो
AajTak
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने विवादास्पद बयान दिया था. आफरीदी ने पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले का दोष भारतीय सेना पर मढ़ा था. अब एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शाहिद आफरीदी को खरी-खरी सुनाई है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगलवार) को आतंकी हमला हुआ था. इस आंतकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है. पूरा देश आतंकियों और उसके आकाओं के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.
आफरीदी पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए भारत पर अनर्गल टिप्पणी की थी. आफरीदी ने पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले का दोष भारतीय सेना पर मढ़ा था और कहा कि वे आतंकवादियों से अपने नागरिकों की रक्षा करने में असमर्थ हैं.
अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शाहिद आफरीदी को खरी-खरी सुनाई है. ओवैसी ने शाहिद आफरीदी को जोकर कहकर संबोधित किया. ओवैसी से शाहिद आफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि जोकर का नाम मत लो. ओवैसी ने भारत सरकार से पाकिस्तान को FATF सूची में डालने की अपील की.
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो को भी खरी-खरी सुनाई. ओवैसी ने पत्रकारों से कहा, 'जब आपकी मां (बेनजीर भुट्टो) पर हमला होता है, तो उसे आतंकवाद कहा जाता है. लेकिन जब हमारी मां और बेटियों को मार दिया जाता है, तो क्या वह आतंकवाद नहीं है.'
'यह भी पढ़ें: 'सिंधु नदी हमारी रहेगी, दरिया में हमारा पानी बहेगा और उनका खून', बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







