
'शादी से सिर्फ मर्दों को फायदा, औरतों की उम्र पर बुरा असर', एक्सपर्ट के दावे पर छिड़ी बहस
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की रिलेशनशिप एक्सपर्ट और राइटर नादिया बोकोडी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. नादिया का कहना है कि महिलाओं को शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे सिर्फ पुरुषों का फायदा होता है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नादिया ने लिखा कि शादी की वजह से महिलाओं को घरेलू काम ज्यादा करने पड़ते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की रिलेशनशिप एक्सपर्ट और राइटर नादिया बोकोडी अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. नादिया का कहना है कि महिलाओं को शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे सिर्फ पुरुषों का फायदा होता है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नादिया ने लिखा कि शादी की वजह से महिलाओं को घरेलू काम ज्यादा करने पड़ते हैं. नादिया कहती हैं कि महिलाओं से इस बात की उम्मीद की जाती है कि वो एक ही समय में अपने करियर के साथ बच्चों की भी सही तरीके से परवरिश करें. नादिया ने लिखा, 'शादी एक पुरुष-प्रधान चीज है जो पुरुषों को बहुत लाभ और महिलाओं को सिर्फ नुकसान देता है.' नादिया के अनुसार, 'विवाहित पुरुष ज्यादा कमाते हैं और घर पर बिना वेतन के काम कर रही महिलाओं की वजह से लंबी जिंदगी जीते हैं. शादी के बाद महिलाओं से हर क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है. वहीं जो महिलाएं शादी नहीं करती हैं वो अच्छा कमाती हैं, लंबे समय तक जीती हैं और बहुत खुश रहती हैं.'
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











