
वुमेन PSL लॉन्च करने की तैयारी में पाकिस्तान! रमीज राजा बोले- हम पहले एशियाई बोर्ड होंगे...
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने महिला पीएसएल शुरू करने के संकेत दिए हैं. आईपीएल की तर्ज पर ही पाकिस्तान में पहले PSL शुरू किया गया था, जो काफी हिट साबित हुआ.
पाकिस्तान की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में वहां का बोर्ड पूरे जोश में है. इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने एक बड़ा संकेत दिया है. रमीज राजा ने ऐलान किया है कि हम पाकिस्तान सुपर लीग के वुमेन वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में हैं. बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर पाकिस्तान में PSL लॉन्च की गई थी, जो काफी हिट साबित हुई. अब रमीज राजा का कहना है कि अगर वुमेन PSL लॉन्च होता है, तो एशिया में वो ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट बोर्ड होंगे. ٹام ہیریسن کا پاکستان آنا خوش آئند ہے، چیئرمین پی سی بی رمیز راجہ کی مستقبل کے منصوبوں پر گفتگو pic.twitter.com/mtJgNN1OZ8

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












