
वीडियो: इंग्लैंड के दर्शकों ने पूछा- स्कोर क्या हुआ? सिराज ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब
AajTak
लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को काफी चर्चा मिली थी. सिराज ने इंग्लैंड की दोनों पारियों में 4-4 विकेट चटकाए थे. लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की कमजोर शुरुआत रही और इंग्लैंड फैंस को सिराज पर हमला करने का मौका मिल गया. हालांकि सिराज ने भी इंग्लैंड फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया
लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को काफी चर्चा मिली थी. सिराज ने इंग्लैंड की दोनों पारियों में 4-4 विकेट चटकाए थे. लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की कमजोर शुरुआत रही और इंग्लैंड फैंस को सिराज पर हमला करने का मौका मिल गया. हालांकि सिराज ने भी इंग्लैंड फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया. (फोटो क्रेडिट: getty images) दरअसल इस टेस्ट में भारत की पारी महज 78 रनों पर सिमट गई और दिन के आखिरी सत्र में इंग्लैंड के ओपनर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 120 रन बना लिए थे. हसीब हामीद और रोरी बर्न्स की इसी पार्टनरशिप के दौरान इंग्लैंड के क्राउड में से कुछ लोग सिराज से स्कोर पूछने लगते हैं. (फोटो क्रेडिट: getty images) मोहम्मद सिराज भी अपने ही अंदाज में इंग्लैंड के दर्शकों को जवाब देते हुए कहते हैं कि स्कोर 1-0 हो चुका है. सिराज का ये अंदाज कैमरा पर कैप्चर हो जाता है. दरअसल लॉर्ड्स में मैच जीतने के साथ ही भारत पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में एक-शून्य की बढ़त बना चुका है और सिराज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है. (फोटो क्रेडिट: getty images)More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












