
विराट कोहली, रोहित शर्मा के क्लब में शामिल होंगी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना, मिताली राज का रिकॉर्ड निशाने पर
AajTak
भारतीय महिला क्रिकेट को श्रीलंका दौरे तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. पहला टी20 मैच गुरुवार को दांबुला में खेला जाएगा. मिताली राज के संन्यास के बाद टीम की यह पहली सीरीज है....
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है. यहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. पहला टी20 मैच गुरुवार को दांबुला में खेला जाएगा. इस मैच में हरमन के साथ स्मृति मंधाना के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.
दरअसल, सबसे पहले बात करते हैं हरमनप्रीत की, जिनके निशाने पर मिताली राज का एक बड़ा रिकॉर्ड है. हरमन यदि 46 रन बनाती हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन जाएंगी.
हरमन के लिए मिताली का रिकॉर्ड तोड़ना आसान
फिलहाल, यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है, जिन्होंने करियर में 89 टी20 मुकाबलों में 37.52 की औसत से 2364 रन बनाए हैं. उनके बाद हरमनप्रीत का नंबर है, जिन्होंने अब तक 121 टी20 मैचों में 26.35 की औसत से 2319 रन बनाए. बता दें कि मिताली ने हाल ही में 8 जून को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. ऐसे में हरमन के लिए उनका रिकॉर्ड तोड़ना अब और भी आसान हो गया है.
मंधाना के पास दो हजार टी20 रन पूरे करने का मौका
इनके बाद बात करते हैं स्मृति मंधाना की, जो टी20 मैचों में अब तक 1971 रन बनाकर सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट में तीसरी भारतीय हैं. मंधाना 29 रन बनाते ही टी20 इंटरनेशनल में अपने 2 हजार रन पूरे कर लेंगी. इस तरह मंधाना विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो जाएंगे. दरअसल, अब तक टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 4 भारतीय (महिला-पुरुष) ही 2 हजार या उससे ज्यादा रन बना सके हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








