
विराट कोहली की फॉर्म में वापसी, 73 रनों की पारी में अनुष्का शर्मा का भी योगदान
AajTak
कोहली को ऐसी पारी की लंबे समय से तलाश थी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा था. वह सीरीज में दो बार शून्य पर आउट हुए थे. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भी वह खाता नहीं खोल पाए थे.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आखिरकार फॉर्म में वापसी हो गई है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में शानदार 73 रनों की पारी खेली. कोहली की पारी की बदौलत टीम इंडिया इंग्लैंड को 7 विकेट से हराने में कामयाब रही. इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. पहला मैच इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था. The first batsman to score 3️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20 international runs 🙌🏻🔝 Whaddaplayaaa 👑👌🏻@imVkohli #TeamIndia 🇮🇳 #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/C8zxhBjtmX विराट कोहली इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस मैच से पहले कोहली तीन हजार रन के आंकड़े से 72 रन पीछे थे. कोहली के नाम अब 87 मैचों की 81 पारियों में 50.86 की औसत से 3001 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 94 रन रहा है.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












