
वहशी जिसने धर्म के नाम पर महिलाओं-बच्चियों का शोषण करने के लिए पार की हदें...
AajTak
टीबी जोशुआ, जिन्होंने सिनेगॉग चर्च ऑफ ऑल नेशंस की शुरुआत की, ने कथित तौर पर नाइजीरिया के एक परिसर में अपने फॉलोवर्स लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और शारीरिक शोषण समेत ऐसी तमाम यातनाएं दी, जो सोच और कल्पना के परे हैं.
धर्म की ये विशेषता है कि वो हमें सही रास्ते पर चलना सिखाता है. मगर दिक्कत तब है, जब धर्म का ठेकेदार कोई ऐसा बन जाए. जो न केवल भ्रष्ट हो. बल्कि जिसका आचरण भी ख़राब हो. ऐसी स्थिति में क्या होता है नाइजीरिया के एक पादरी से जुड़े मामले से समझिये. एक जांच में पाया गया है कि एक धार्मिक 'पंथ' के प्रमुख ने ब्रितानियों सहित अपने विशाल चर्च में शामिल होने वाले लोगों के साथ 'बलात्कार किया और उन्हें प्रताड़ित' किया.
नाइजीरिया के दिवंगत टीबी जोशुआ, जिन्होंने सिनेगॉग चर्च ऑफ ऑल नेशंस की शुरुआत की, ने कथित तौर पर लगभग 20 वर्षों तक एक गुप्त लागोस परिसर में लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया. मामले की जांच बीबीसी ने की है जिसे चर्च में जबरन गर्भपात के सबूत मिले.
इस मामले में उन गवाहों से भी बात की, जिनका कहना है कि उन्होंने बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और लोगों को कोड़े मारे जाने और जंजीरों से बांधे जाने की घटनाएं देखी हैं.
इस पादरी के मद्देनजर कुछ सबूत ऐसे भी मिले हैं जिनमें कहा गया है कि, बेहद लोकप्रिय और प्रभावशाली जोशुआ ने अपने 'चमत्कारिक उपचार' का भी दिखावा किया और ऐसा स्वांग रचा जिसका मकसद भोले भाले अनुयायियों को मूर्ख बनाना था.
राय नाम की एक 21 साल की ब्रिटिश युवती जो 2002 में ब्राइटन विश्वविद्यालय में अपनी डिग्री छोड़ चर्च में भर्ती हुई और जिसने 12 साल 'शिष्य' के रूप में बिताए. उसने चर्च और पादरी को लेकर कई अहम खुलासे किये हैं और बताया है कि हम सभी सोचते थे कि हम स्वर्ग में हैं, लेकिन हम नरक में थे और नरक में भयानक चीजें होती हैं.
राय ने ये भी बताया कि जोशुआ ने उसका यौन उत्पीड़न किया था. बाद में उसे एक एकांत कारावास में भी डाला गया जहां उसने आत्महत्याके प्रयास किये.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.










