
वसीम जाफर ने कोहली-विलियमसन पर बयान देने वाले वॉन की बोलती की बंद
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लेकर बयान दिया था. वॉन ने विलियमसन को कोहली से बेहतर खिलाड़ी बताया था. उनके इस बयान पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने कड़ा जवाब दिया.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हाल में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को लेकर बयान दिया था. वॉन ने विलियमसन को कोहली से बेहतर खिलाड़ी बताया था. उनके इस बयान पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने कड़ा जवाब दिया. जाफर ने वॉन को जवाब देने के लिए बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का सहारा लिया. वसीम जाफर ने ट्वीट किया, 'एक्स्ट्रा उंगली ऋतिक के पास है पर करता माइकल वॉन है.' जाफर की इस टिप्पणी से वॉन की बोलती बंद हो गई. बता दें कि माइकल वॉन सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पिच और भारतीय खिलाड़ी वॉन के निशाने पर थे. वॉन ने जून से शुरू हो रहे टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे से पहले बयानबाजी शुरू कर दी है.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












