
'वर्ल्ड कप में दिखूंगा', ईशान किशन, संजू सैमसन, केएल राहुल को इस विकेटकीपर का 'ओपन चैलेंज'! ट्वीट VIRAL
AajTak
क्रिकेट वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ऐसे में सवाल टीम इंडिया के सेलेक्शन के साथ विकेटकीपर को लेकर भी है. ईशान, किशन, संजू सैमसन, केएल राहुल के चयन के दावों के बीच दिनेश कार्तिक ने भी एक ट्वीट किया है. कार्तिक ने कहा कि वह वर्ल्ड कप में दिखेंगे.
Dinesh Karthik ICC World Cup 2023: दिनेश कार्तिक को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वो कहीं भी खेल रहे हों, लेकिन वर्ल्ड कप में जाने वाली टीम में हमेशा आ ही जाते हैं. ऐसा उनके साथ अक्सर हुआ है. पिछले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी वो आईपीएल के प्रदर्शन के कारण टीम में आ गए थे. इसी बीच दिनेश कार्तिक का एक ट्ववीट वायरल हो रहा है, इसमें उन्होंने दावा किया कि वो क्रिकेट वर्ल्ड कप में दिखाई देंगे.
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 18 सदस्यीय टीम का ऐलान 5 सितंबर को करेगा. जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमानुसार 28 सितंबर से पहले सभी देशों को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषण करनी है. ऐसे में एक बड़ा सवाल है कि दिनेश कार्तिक क्या अब भी खुद को वर्ल्ड खेलने का दावेदार मान रहे हैं?
फिलहाल दिनेश कार्तिक के वायरल ट्वीट की कहानी आपको बता देते हैं. दरअसल, एक शख्स ने ट्ववीट किया इसमें ईशान किशन, केएल राहुल, संजू सैमसन को बतौर वर्ल्ड कप के विकेटकीपर के दावेदारों के तौर पर दिखाया. एक शख्स ने इसी ट्वीट पर दिनेश कार्तिक को टैग कर दिया. इसी ट्ववीट में दिनेश कार्तिक ने लिखा, 'मैं यही कह सकता हूं कि वर्ल्ड कप में मैं आपको जरूर दिखाई दूंगा.'
You'll see me in the World Cup for sure is what I can say 😉 https://t.co/nzzXzGbiki
कार्तिक के इस ट्ववीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि हां दिखाई तो दोगे पर कमेंट्री बॉक्स में. वहीं, एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि क्या किसी को याद है कि दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए सबसे यादगार प्रदर्शन वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कब किया था? कई यूजर्स ने DK को ट्रोल कर दिया.
टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे DK, आईपीएल 2023 में थे फ्लॉप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










