लॉन्च से पहले Oppo Reno 7 Pro 5G सीरीज की कीमत लीक, भारत में इस दिन होगी एंट्री
AajTak
Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G भारत में 4 फरवरी को लॉन्च होने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार Oppo Reno 7 5G चीनी Reno 7 और Reno 7 SE वर्जन से काफी अलग हो सकता है. अब Oppo Reno 7 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है.

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G की कीमत को लेकर खुलासा किया है. हालांकि, ये संभावित कीमत है इसलिए जब तक कंपनी की ओर से इसे कन्फर्म नहीं किया जाता है तब तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है.
Oppo Reno 7 5G की कीमत भारत में 29,990 से शुरू हो सकती है. ये कीमत इसके एकमात्र 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए हो सकती है. टिप्सटर के अनुसार Oppo Reno 7 Pro 5G की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 39,990 रुपये हो सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.