
लापता बच्चे को घंटों से ढूंढ रही थी पुलिस, स्पेशल Music बजाया तो खिंचा चला आया मासूम
AajTak
चीन के जियांग्शी प्रांत की पुलिस को ऑटिज्म से पीड़ित एक आठ वर्षीय बच्चे के बारे में एक कॉल मिली, जो लापता हो गया था. ज़ू हाओज़ान नाम के एक अधिकारी तुरंत खोज शुरू करने के लिए पहुंचे. यहां पुलिस ने बहुत चालाकी से बच्चे को ढूंढ निकाला.
कभी कोई छोटा बच्चा खो जाए तो परिवार वालों की हालत खराब हो जाती है. उसे ढूंढने के लिए परिवार ऐड़ी चोटी लगा देता है और पुलिस पर भी अधिक दबाव होता है. लेकिन कई बार बल और मेहनत की जगह दिमाग लगाना ज्यादा कारगर साबित होता है.
हाल में चीन में एक 8 साल का बच्चा खो गया. परेशानी ये भी थी कि बच्चा ऑटिस्टिक यानी आटिस्म की कंडीशन से पीड़ित था.
लू नाम के ये बच्चा अपने सोसाइटी से लापता हो गया था. 16 फरवरी को, दक्षिणपूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत की पुलिस को ऑटिज्म से पीड़ित एक आठ वर्षीय बच्चे के बारे में एक कॉल मिली, जो लापता हो गया था.
ज़ू हाओज़ान नाम के एक अधिकारी तुरंत खोज शुरू करने के लिए पहुंचे. जू ने चीन जियांग्शी रेडियो और टेलीविजन स्टेशन को बताया- 'बच्चे की मां ने हमें बताया कि उसे ऑटिज़्म और कुछ बौद्धिक विकलांगताएं हैं.
हमने बच्चे की शारीरिक विशेषताओं और उसने क्या पहना था, इसके बारे में पूछताछ की, फिर उसकी खोज शुरू की'.
जू ने कहा, 'दुर्भाग्य से, उस इमारत में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही लिफ्ट में लगे कैमरे भी टूट गए थे, इसलिए हम यह नहीं देख सके कि वह बाहर गया था या अंदर ही कहीं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










