
लाइव टीवी पर रिपोर्टर को आया पैनिक अटैक, कहा- थोड़ा रुकिए, आप तो जानते हैं...
AajTak
हाल में Australian Broadcasting Corporation (ABC) चैनल के एक रिपोर्टर के साथ भी कुछ ऐसा जो हैरान करने वाला था. दरअसल, उन्हें अचानक पैनिक अटैक आ गया.
कई बार लाइव टीवी पर किसी कार्यक्रम के बीच कुछ अजीब हो जाता है जो थोड़ा हैरान कर देता है. हाल में Australian Broadcasting Corporation (ABC) चैनल के एक रिपोर्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल स्टूडियो एंकर लीजा मिलर को मौसम का हाल बताते हुए Nate Byrne कुछ ऐसा बोले जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.
वे न्यूज पढ़ते- पढ़ते अचानक मुस्कुराए और कहा- मुझे असल में थोड़ा सा रुकना पड़ेगा. आप में से कई लोग जानते होंगे कि मुझे कभी कभी पैनिक अटैक आता है और ये अभी हो रहा है.लीजा मैं वापस आपके पास आउंगा.' इसके बाद लीजा बोलना शुरू करती हैं कि कैसे नेट को पहली बार साल 2022 में ऑन एयर पैनिक अटैक आया था और वह इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हैं. इसके बाद लीजा ने भी मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बातचीत की. इसके बाद नेट खुद भी स्टूडियो में आकर इस मुद्दे पर बात करते दिखते हैं.
इस घटना का वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों बार देखा गया है और लोग इसपर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मैंने एक बार एक शख्स को पैनिक अटैक आते देखा है, यह भयंकर होता है लेकिन नेट ने तो इसे लाइव टीवी पर बहुत अच्छी तरह से हैंडल किया.
एक अन्य एक्स यूजर, क्रिस मैकलियोड ने कहा, 'पब्लिक के सामने पैनिक अटैक से निपटने के लिए इस व्यक्ति के प्रति वास्तव में सहानुभूति है। शाबाश नैट बर्न।' बता दें कि कुछ समय पहले एक लाइव ब्राडकास्ट के दौरान एक रिपोर्टर का बैग लूट लिया गया था लेकिन उन्होंने कैमरे के आगे संयमित व्यवहार किया. इसके अलावा लाइव टीवी पर लोगों को हार्ट अटैक आते भी देखा गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











