
लग्जरी कारों का काफिला, हथियारों की नुमाइश, फिल्मी अंदाज... जानिए काला जठेड़ी जैसे गैंगस्टरों की मॉडस ऑपरेंडी!
AajTak
पांच राज्यों की पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड. सिर पर लाखों रुपयों का इनाम. दिल्ली पुलिस मकोका भी लगा चुकी है. पिछले करीब एक दशक से भी ज़्यादा वक्त से ये गैंगस्टर हर रोज जुर्म की नई इबारत लिख रहा है. लेकिन ये नाम अचानक सुर्खियों में है. जी हां, हम कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की बात कर रहे हैं, जो लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी रचाने जा रहा है.
गोली, बम और बारूद की नुमाइश. महंगी-महंगी गाड़ियों का लंबा काफिला. दुनिया पर रौब जमाने का ऐसा अंदाज, जिस पर कोई भी फिदा हो जाए. ये गैंगस्टर जब चलते हैं तो इनके साथ गुंडों की फौज हवा में गोलियां चलाते हुए चलती है. जहां रुकते हैं वहां एसयूवी गाड़ियों को जाम लग जाता है. बॉलीवुड के विलेन को ही ये अपना हीरो समझते हैं. उन्हीं की तरह उठते, बैठते और चलते हैं. रील लाइफ में नहीं रियल लाइफ में. ये रौला देखकर अच्छे-अच्छे इनके प्रभाव में आ जाते हैं. बाकी रही सही कसर पूरा करता है सोशल मीडिया. सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर काला जठेड़ी, लॉरेंस बिश्नोई या किसी बड़े गैंगस्टर का नाम लिखिए. सैकड़ों पेज खुद ब खुद खुल जाएंगे. अभिनेताओं और नेताओं की तरह सोशल मीडिया पर इनके फैन पेज भी चलते हैं.
सोशल मीडिया पर इन गैंगस्टर्स को हजारों लोग फॉलो करते हैं. यूट्यूब पर तो इनके ऐसे ऐसे वीडियो मौजूद हैं कि एक बार को देखकर कोई भी दंग रह जाए कि ये असल ज़िंदगी की तस्वीरें हैं या किसी फिल्म की. इन वीडियोज मं इन्हें हीरो की तरह पेश किया जाता है. ऐसे में आम तो आम खास लोग भी इनके झांसे में आ जाते हैं. अपनी ज़िंदगी तबाह कर लेते हैं. सबकुछ जानते हुए भी पुलिस प्रशासन और सरकार तब तक आंखें मूंदें बैठी रहती है जब तक ये लोग कोई कांड नहीं कर देते हैं. क्या सोशल मीडिया पर मौजूद इनकी तस्वीरों और वीडियो को अपलोड करने वालों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. काला जठेड़ी जैसे गुंडों के ऐसे फैन पेज को चलने ही कैसे दिया जा रहा है जो बदमाशों का अड्डा है. पुलिस कर क्या कर रही है.
2019 में छोटे भाई की शादी में पहुंचा था काला जठेड़ी
पुलिस की तो खैर पूछिए ही मत. उनसे बड़ा धृतराष्ट्र को शायद ही कोई हो. यकीन ना आए तो काला जठेड़ी के कुछ यूट्यूब वीडियो चलाकर देख लीजिए. उसका एक वीडियो साल 2019 का है जब काला जठेड़ी के छोटे भाई प्रदीप की शादी थी. भाई काला जठेड़ी के नाम से यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो की शुरुआत घातक फिल्म के डायलॉग से होती है. ''डरा कर लोगों को वो जीता है जिसकी हड्डियों में पानी भरा होता है. मर्द बनने का इतना शौक है तो कुत्तों का सहारा लेना छोड़ दे कातिया''... इस वीडियो में पुलिस वाले काला जठेड़ी के साथ इस तरह से चल रहे हैं जैसे वो कोई अपराधी नहीं बल्कि कोई वीआईपी हो. जाहिर है ऐसे पुलिसवालों की वजह से ही पुलिस की बदनामी होती है और बदमाशों के हौसले बुलंद होते हैं.
फिल्मी अंदाज में एंट्री, हीरो की तरह लोगों का अभिवादन
हरियाणा के सोनीपत में कंगारू गार्डन में आयोजित हुए इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए काला जठेड़ी को जेल से पूरे सुरक्षा इंतज़ामों के तहत लाया गया था. अपराधियों को बैठाने वाली पुलिस वैन के साथ पुलिस की कई गाड़ियां भी थीं. दर्जनभर से ज़्यादा पुलिसवाले थे. पुलिस वैन को मैरिज हाल के अंदर ही घुसा दिया गया था. इसके बाद उसमें से मुस्कुराता हुआ काला जठेड़ी उतरा था. नेताओं औऱ अभिनेताओं की तरह मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया था. लेकिन पुलिस की बेशर्मी की कहानी उसके बाद शुरु हुई. पुलिस का इतना बड़ा लाव लश्कर होने के बावजूद शादी में सैकड़ों लोग हथियारों को नुमाइश कर रहे थे. कुछ हवा में गोलियां चला रहे थे. इन लोगों को रोकने की बजाए पुलिस खुद ही उस जश्न में शामिल हो गई थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








