
लखीमपुर खीरी कांड: न्यायिक जांच से संतुष्ट नहीं किसान मोर्चा, देश भर में रेल रोकने की तैयारी
AajTak
संयुक्त किसान मोर्चा 18 अक्टूबर को देशव्यापी रेल रोको आंदोलन की तैयारी कर रहा है. 12 अक्टूबर को तिकुनिया गांव में अरदास का कार्यक्रम है और यहां आगे की रणनीति तय की जाएगी.
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने लखीमपुर कांड में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए न्यायिक और एसटीएफ जांच को खारिज कर दिया है. एसकेएम की तरफ से 11 अक्टूबर तक आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी और उसके पिता को मंत्री पद से हटाने की मांग की गई है. कहा गया है कि अगर यह मांगें पूरी नहीं की गई तो तिकुनिया गांव में सभी किसान एकत्रित होंगे और आगे क्या करना है इसपर फैसला करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि सरकार लखीमपुर खीरी के दोषियों को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










