
रोहित-कोहली को बधाई, सूर्या के कैच की तारीफ, द्रविड़ का आभार... PM मोदी ने की टीम इंडिया से बात
AajTak
प्रधानमंत्री ने आज भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने हार्दिक पटेल के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की सराहना की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी 20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी है और उन्हें चैंपियन करार देते हुए कहा कि क्रिकेटरों ने विश्व कप के साथ-साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री ने रविवार को कॉल कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें बधाई दी.
प्रधानमंत्री ने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की. उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की. प्रधानमंत्री ने हार्दिक पटेल के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की भी तारीफ की और जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी जमकर सराहा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए टीम के कोच राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया.
यह भी पढ़ें: 'हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई', PM मोदी का बधाई संदेश, Video
एक्स पर भी दी थी बधाई
इससे पहले टीम की जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”चैंपियंस! हमारी टीम शानदार अंदाज में टी-20 विश्व कप लेकर आई है। हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है. आपने मैदान में कप जीता है, और देश के हर गांवों और गलियों में करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है. ”
उन्होंने उस रोमांचक मैच को ऐतिहासिक बताया जिसमें भारत ने दृढ़ निश्चयी दक्षिण अफ्रीकी टीम को मात दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीय हमारे सभी क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








