
रैना के बाद जडेजा के ‘राजपूत बॉय’ ट्वीट पर दंगल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
AajTak
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के बयान के बाद रविंद्र जडेजा का एक ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रहा है. देश के लिए खेलने वाले क्रिकेटरों का इस तरह जाति का जिक्र करना सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया है.
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की दो यूनिट इन दिनों श्रीलंका और इंग्लैंड के दौरे पर हैं. इन दौरों से इतर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स एक अलग मसले को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के एक कमेंट पर विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी जाति का जिक्र किया था. अब इसी कड़ी में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम भी जुड़ गया है. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा रविंद्र जडेजा ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, ‘राजपूत बॉय, फॉरेवर, जय हिंद’. भारतीय क्रिकेटर के इसी ट्वीट पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया. #RAJPUTBOY FOREVER. Jai hind🇮🇳 आज बहुत लोगो की नींद उड़ने वाली है😴😴 #rajputboy Are you not ashamed to do such casteist talk as a cricketer? We are Indian firstly and lastly.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








