
रेप, टॉर्चर और फिर मर्डर... वो 'जोकर' जिसने 33 पुरुषों को बेरहमी से मारा, घर में दफन मिले शव
AajTak
ये जोकर एक तरफ अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को हंसाता था, तो दूसरी तरफ पुरुषों को चुन चुनकर अपना शिकार बनाता था. वो इन्हें बेहद खतरानक मौत देता. वो जब पकड़ा गया, तो पुलिस भी हैरान रह गई.
सीरियल किलर जॉन वेन गेसी ने जो अपराध किए, वो आज तक लोग भूल नहीं पाए हैं. वो केवल पुरुषों को अपना शिकार बनाता था. जॉन को 'किलर जोकर' के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो इवेंट्स में जोकर बनकर परफॉर्म करता था. दर्जनों हत्याओं का दोषी पाए जाने के बाद उसे मौत की सजा दी गई. जॉन को 29 साल पहले 10 मई, 1994 को अमेरिका के इलिनोइस में उसके कर्मों का फल मिला.
अमेरिका का सबसे बदनाम किलर जॉन पुरुषों का पहले रेप करता, उन्हें खूब टॉर्चर करता और आखिर में बेरहमी से हत्या कर देता. उसने कम से कम 33 पुरुषों को अपना शिकार बनाया. इन घटनाओं को उसने शिकागो के पास नॉरवुड पार्क टाउनशिप में अंजाम दिया. वो जादू की ट्रिक दिखाने के बहाने उन्हें अपने घर बुलाता था. यहां उनके हाथों में हथकड़ी लगा देता. बाद में रेप करता और फिर मर्डर. अधिकतर पीड़ित उसके घर में दफन मिले थे.
कैसे हुआ अपराधों का खात्मा
उसके आतंक का अंत साल 1978 में तब हुआ, जब पुलिस अधिकारियों ने रॉबर्ट पीस्ट नामक शख्स के लापता होने के बाद जॉन के घर की तलाशी ली. उन्हें वहां बदबू आई. जब जांच की गई तो अन्य लापता पुरुषों का सामान मिला.
पकडे़ जाने पर जॉन ने अपना अपराध कबूल कर लिया. इसके बाद उसे अदालत ने मौत की सजा सुनाई. मौत की सजा से एक दिन पहले 9 मई, 1994 को उसने खाने के लिए अपनी पसंदीदा डिश मंगवाईं. उसे अपने परिवार के साथ जेल परिसर में पिकनिक करने की भी इजाजत मिल गई.
खाने में क्या क्या मंगवाया?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










