
रूस-नाटो में बढ़ा टकराव, जर्मनी ने बाल्टिक सागर में तैनात किए फाइटर जेट्स
AajTak
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एस्टोनिया के दावों को खारिज कर दिया है. यह घटनाएं नाटो के पूर्वी हिस्से में बढ़ते तनाव को उजागर करती हैं. यूक्रेन का कहना है कि यह बार-बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन कर मॉस्को नाटो की रक्षा प्रणालियों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है.
जर्मनी की वायु सेना ने बाल्टिक सागर के तटवर्ती हिस्से में प्रवेश करने वाले एक रूसी टोही विमान को रोकने के लिए दो यूरोफाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, नाटो की 'Quick Reaction Alert Force' ने एक अज्ञात लड़ाकू विमान का पता लगाने के बाद यह कार्रवाई की, जो बिना किसी उड़ान योजना या रेडियो संचार के उड़ान भर रहा था.
जर्मन वायु सेना ने एक बयान में कहा, "यह एक रूसी IL-20M टोही विमान था. पहचान के बाद, हमने अपने स्वीडिश नाटो सहयोगियों को एस्कॉर्ट की जिम्मेदारी सौंपी और जर्मन लड़ाकू विमान लौट आए."
यह घटना तब हुई जब नाटो की उत्तरी अटलांटिक परिषद मंगलवार को एस्टोनिया के ऊपर रूसी जेट्स से जुड़ी एक अलग घटना पर चर्चा करने वाली है. एस्टोनिया ने शुक्रवार को मॉस्को पर अपने हवाई क्षेत्र का "अभूतपूर्व और बेशर्म" उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उसने दावा किया कि रूस के तीन मिग-31 लड़ाकू विमानों ने बिना अनुमति के उसकी सीमा पार की और 12 मिनट तक अंदर रहे.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने क्रीमिया पर ड्रोन से किया अटैक, दो लोगों की मौत और 15 घायल: रूसी रक्षा मंत्रालय
इस घुसपैठ की नाटो और यूरोपीय सरकारों ने तुरंत निंदा की, इसे "लापरवाह" और "खतरनाक उकसावा" बताया. एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टेन माइकल ने नाटो के अनुच्छेद 4 के तहत तत्काल परामर्श का आह्वान किया, जो सदस्यों को तब बैठक करने की अनुमति देता है जब उन्हें लगता है कि उनकी सुरक्षा या संप्रभुता खतरे में है.
रूस ने दावे किए खारिज

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









