
रील्स की रस्म: लहंगे-गहनों से सजी दुल्हन ने सड़क पर दौड़ाई स्कूटी, नंबर ट्रेस हुआ तो बुरी फंसी
AajTak
शादी-ब्याह में पारंपरिक रस्मों के साथ लगता है कि अबके दौर में मोबाइल से रील्स और वीडियो बनाने जैसी भी एक नई रस्म जुड़ गई है. हाल ही में लहंगे-नेकलेस समेत गहनों से सजी एक स्कूटी सवार दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है. इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारी भरकम चालान बनाया है.
नई दिल्ली में स्कूटी सवार एक युवती को वीडियो रील बनाना भारी पड़ गया. बिना हेलमेट स्कूटी चलाने वाली युवती ने अपनी रील सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी. सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन नंबर से युवती का पता लगाया. जांच में स्कूटी चालक युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला. इसको लेकर पुलिस ने अब गाड़ी मालिक को 6000 रुपए का चालान भेजा है. साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन की समझाइश देते हुए पुलिस ने एक वीडियो भी शेयर किया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि लहंगे और नेकलेस समेत गहनों से सजी एक युवती स्कूटी ड्राइव कर रही है. साथ-साथ बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म 'हनीमून ट्रेवल्स प्रा. लिमिटेड' का गाना 'सजना जी वारी वारी' भी बज रहा है और नजदीक चल रही दूसरी गाड़ी पर सवार शख्स उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है.
गौर करने पर राष्ट्रीय राजधानी के कीर्ति नगर इलाके की यह सड़क मालूम होती है. वहीं, साफ पता चलता है कि दुल्हन बनी युवती ही सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए स्कूटी चलाते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड करवा रही है.
जब तेज रफ्तार स्कूटी चलाते हुए निकली युवती का वीडियो वायरल हुआ तो यातायात पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक का नाम-पता जुटाया. जिसके बाद युवती का नाम और पता मालूम चला. फिर जांच में पता चला कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है.
इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने युवती को बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के मामले में दंडस्वरूप 6000 रुपए का चालान भेजा. यही नहीं, युवती की रील की प्रतिक्रिया में 'बेवकूफियां' गाने का वीडियो शेयर कर सड़क सुरक्षा नियम न तोड़ने की हिदायत भी दी.
Going 'Vaari Vaari Jaaun' on the road for a REEL makes your safety a REAL WORRY! Please do not indulge in acts of BEWAKOOFIYAN! Drive safe.@dtptraffic pic.twitter.com/CLx5AP9UN8

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










